• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ की जनता ने आप पर जताया विश्वास और 5 साल का भविष्य आपके कंधों पर– कैबिनेट मंत्री

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0
तखतगढ़ की जनता ने आप पर जताया विश्वास और 5 साल का भविष्य आपके कंधों पर– कैबिनेट मंत्री

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

  तखतगढ़ की जनता ने आप पर जताया विश्वास और 5 साल का भविष्य आपके कंधों पर– कैबिनेट मंत्री

जागो जब सवेरा चुनाव हो गए सब कुछ हो गए अब सभी मिलकर नगर को खूबसूरत कैसे बनाया जाए– पूर्व सांसद जैन


तखतगढ 24 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को तखतगढ नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद ग्रहण समारोह के अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन ने नवनिर्मित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लगातार बोर्ड बनने की खुशी जाहिर एव बधाई देते हुए कहा की तखतगढ मे सबसे बडी समस्या पानी की है उसका सम्मान जरूरी। लेकिन बरसात ही नहीं आई तो हम क्या कर सकते है। इसके लिए मंत्री कुमावत ने तीन नई टंकियां निर्माण एवं 20 करोड़ की पाइपलाइन योजना स्वीकृत करवाई है जो आने वाले समय में तखतगढ़ में पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने नवनिर्मित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से कहा की नाला नाली और साफ सफाई तो होती रहेगी लेकिन नगर को खूबसूरत कैसे बनाया जाए उस पर ध्यान आकर्षित कर प्रयास करना होगा। और ऐसा काम करो कि तखतगढ़ की अलग ही पहचान बन सके। उन्होंने कहा वर्ष 2003 में सांसद मदन से नगर पालिका क्षेत्र में बस स्टैंड का निर्माण करवाया था और आज भी इस भवन पर नगर पालिका संचालित हो रही है।

आष आपना नया नगर पालिका भवन बनाओ मंत्री जी भी मौजुद है। नगर पालिका भवन ऐसा बनाओ कि संसद भवन जैसा नजारा जनता को लगना चाहिए। ऐसा समय बहुत कम आता है। कि  केंद्र से लेकर राज्य स्तर पर भाजपा की सरकार और अपने पास मंत्री भी है। उनके सहयोग से काम ऐसा करो कि आने वाला टाइम याद रखें कि उस कार्यकाल में ऐसा काम हुआ था। उन्होंने कहा जागो जब सवेरा चुनाव हो गए सब कुछ हो गए अब सभी मिलकर नगर के विकास में ध्यान दो धन की कमी हम नहीं आने देंगे।

तखतगढ़ की जनता ने आप पर जताया विश्वास और 5 साल का भविष्य आपके कंधों पर


कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता ने आपको आशीर्वाद दिया और आप जीत कर नगर पालिका में आए और आप पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी आई। और तखतगढ़ के 5 साल का भविष्य भी आपके कंधों पर है। और पूरी जनता ने आप पर विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंप है। और मिलजुल कर कार्य ऐसे करो कि दोबारा जनता आपको को ही मौका दे सके वार्डो मे जाकर आम जन की समस्या सुनो और रोजमरा की जो भी बिजली पानी सड़क समस्याओं का समाधान के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पहुंच कर लाभान्वित करें और प्रधानमंत्री आवास योजना खाद्य सुरक्षा वृद्धा पेंशन विकलांग योजना जैसी कई योजनाओं में उनकी मद कर सहयोग करने की बात कही। मंत्री कुमावत ने तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में पिछले बोर्ड के कार्यकाल में 256 करोड़ के बड़े बडे विकास कार्य गिरते हुए कहा कि पानी की समस्या के लिए 20 करोड़ की पाइपलाइन स्वीकृत हो चुकी है और तीन जगह नई टंकिया भी बनेगी। जिससे आने वाले समय में किसी प्रकार की पानी की समस्या नहीं आएगी।

और नगर पालिका के नए भवन के लिए भी बजट की व्यवस्था करेगे साथ ही नई कॉलोनीयों में सड़क एवं नालियों का निर्माण भी करवाया जाएगा। अंत मे नवनिर्मित अध्यक्ष जयश्री नामा ने सभी नवनिर्मित पार्षदो एव आमजन का  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे इस पद के लिए चुना इस के सभी को धन्यवाद अर्पित करती हूं और इस पद पर रहते हुए हर वार्ड में विकास के लिए आपको किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं दूंगी। आज मै मेरे पति की मेहनत से इस पद पर पहुची हु। प्रभारी भारताराम देवासी ने कहां ‘तखतगढ़ नपा के चुनाव में कड़ी मेहनत के बाद बोर्ड बनाने में 12 पार्षदों का सहयोग बना रहा। इस दौरान कवलां मठ के महंत हरिपुरी महाराज, नपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ चंदन गांधी,पूर्व उपाध्यक्ष मनोज नामा व पार्षदगण  मौजूद रहे।

Previous Post

घर के पास फंदे से लटका मिला एएसआई का शवः परिजनों ने मौत पर जताया संदेह, पुलिस जांच में जुटी; डूंगरपुर पुलिस लाइन में तैनात था

Next Post

तखतगढ नगर पालिका में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे– अनराज मेवाडा

Next Post
तखतगढ नगर पालिका में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे– अनराज मेवाडा

तखतगढ नगर पालिका में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे-- अनराज मेवाडा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page