PALI SIROHI ONLINE
डूंगरपुर-डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के नया गांव में एक एएसआई का शव घर के पास रेलिंग से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
धंबोला थाना पुलिस के अनुसार, नया गांव निवासी एएसआई पंकज लबाना डूंगरपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। उनका शव आज सुबह उनके घर के पास एक घर की गैलरी में रेलिंग से आज सुबह उनके घर के पास एक घर की गैलरी में रेलिंग से लटका हुआ मिला।
सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। धम्बोला थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों ने एएसआई की मौत पर संदेह जताते हुए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मौके से शव को उठवाकर सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।




