PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर मुख्य बाजार स्थित घांचियों की पिलानी में एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
आग काबू में नहीं आई तो दमकल को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 मिनट में आगबुझाई। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
दमकलकर्मी मदन मीणा ने बताया कि पहाड़पुरा गांव निवासी भैरूसिंह पुत्र बलवंत सिंह कपड़ों की खरीदारी के लिए जालोर आए थे। उन्होंने अपनी बजाज की बाइक दुकान के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए।
इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। दुकान के बाहर खड़े लोगों ने बाइक से लपटें उठती देख शोर मचाया और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
आग बढ़ने पर लोगों ने जालोर दमकल कार्यालय को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।




