• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ.नपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष जयश्री नामा व उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने 12.23 बजे संभाला पदभार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष जयश्री नामा व उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने 12.23 बजे संभाला पदभार

52 साल के इतिहास में 27 वे अध्यक्ष पद पर चौथी महिला अध्यक्ष के पद पर जयश्री नामा ने संभाली कमान

पद ग्रहण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भाजपा के दिग्गज एवं कांग्रेस के पार्षद

तखतगढ़ 24 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितंबर को तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 का शांतिपूर्ण संपन्न के के बाद 21 सितंबर को अध्यक्ष पद पर भाजपा की जय श्री नामा विजय होने के बाद 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के रमेश कुमार निर्वाचन होने पर लगातार तीसरी बार भाजपा का दबदबा बरकरार रहा 24 सितंबर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत,पूर्व सांसद पुष्प जैन की मौजूदगी में पंडित राजू अवस्थी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से मौली बांधकर कुमकुम तिलक लगाकर पूजा अर्चना के साथ 12.23 बजे न.पा. ईओ महेन्द्र बंजारा व कनिष्ठ अभियंता गौमतीवाल ने अध्यक्ष नामा के हस्ताक्षर करवाए गए। बाद केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पूर्व सांसद पुष्प जैन व नपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ चंदन गांधी के सानिध्य में नव निर्वाचित अध्यक्ष जयश्री नामा व उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने 12.30 बजे न. पा. पदभार संभाला पद ग्रहण के बाद नगर पालिका ईओ महेन्द्र बंजारा ने अध्यक्ष जयश्री नामा और उपाध्यक्ष रमेश कुमार को कुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पद
ग्रहण समारोह में प्रभारी भारताराम देवासी, महिपालसिंह कोसेलाव सहित न.पा. के नवनिर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। लेकिन इस नव निर्वाचित बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद ग्रहण कार्यक्रम मे भाजपा के कई दिग्गज कार्यकर्ता एव नवनिर्वाचित कांग्रेस के पार्षद शामिल नही होने से चर्चा का विषय बना रहा।

52 साल के इतिहास में 27 वे अध्यक्ष पद पर चौथी महिला अध्यक्ष के पद पर जयश्री नामा ने संभाली कमान

तखतगढ नगर पालिका के 52 साल के इतिहास में गुरूवार को 27 वे अध्यक्ष पद पर 24 सितंबर 2026 गुरुवार को चौथी महिला अध्यक्ष के पद पर जयश्री नामा ने संभाला शहर की सरकार का दायित्व, इससे पहले 28 अगस्त 2000 में कंचन जैनम, 24 अप्रैल 2005 में अंबा देवी रावल और 22 अगस्त 2015 में रंजना कुमारी संभाल चुकी शहर की जिम्मेदारी

Previous Post

फालना नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदो ने पदभार ग्रहण करने के बाद गौशाला का निरक्षण किया

Next Post

कपड़ों की दुकान के बाहर खड़ी बाइक जलीः लपटें उठती देख लोगों ने पानी डाला; फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में आग बुझाई

Next Post

कपड़ों की दुकान के बाहर खड़ी बाइक जलीः लपटें उठती देख लोगों ने पानी डाला; फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में आग बुझाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page