PALI SIROHI ONLINE
पाली-पुलिस थाना खिंवाड़ा एवं ए.एन.टी.एफ. पाली की संयुक्त कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार मुलजिम द्वारा अपने खेत में चारा व ज्वार की फसल में से अवैध गांजा के 80 पौधे बरामद,
मोनिका सेन, IPS पुलिस अधीक्षक जिला पाली के निर्देशन में, किशोरसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं रतनाराम देवासी, वृत्ताधिकारी वृत बाली के निकट सुपरविजन में आगामी चुनावों के दृष्टिगत अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना खिंवाड़ा एवं ए.एन.टी.एफ. पाली की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना का विवरणः- संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ईत्तलानुसार सरहद साम्भरियां बेरा जोड़कियां पहुंच, जब्बरसिंह के खेत की नियमानुसार तलाशी ली गई, खेत में चारा व ज्वार की फसल में से अवैध गांजा के कुल 80 पौधे बरामद किये गये। पुलिस द्वारा उक्त गांजा के पौधों को जब्त कर मुलजिम जब्बरसिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना खिंवाड़ा व ए.एन.टी.एफ. पाली की टीम द्वारा किए गए प्रयासः- उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना खिंवाड़ा पर एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा की फसल तैयार करने, खरीद फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क, स्रोत एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
गठित टीम :-
1. बलभद्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
2. राजेश कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
3. श्रवण कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
4. कुन्जबिहारी हैड कानि. नं. 1298 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
5. मनोज कुमार कानि. नं. 269 ए.एन.टी.एफ. पाली मय टीम
6. प्रकाश चन्द कानि. नं. 128 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
7. बलराम कानि. नं. 1018 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
8.खेमराज कानि. नं. 697 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
9. राधेश्याम कानि. नं. 235 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
10. नन्दसिंह ड्रा. कानि. नं. 1046 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
मुल्जिम का नाम पता
जब्बरसिंह पुत्र रोडसिंह उम्र 50 साल पेशा खेती निवासी साम्भरियां पुलिस थाना खिंवाड़ा जिला पाली (राज०)।
आमजन से अपीलः- पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित कोई सूचना हो तो तत्काल पाली पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, नशे के विरुद्ध इस अभियान में पाली पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।




