PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के नया गांव रोड पर बुधवार रात को बाइक में पेट्रोल भरवाने गए 15 साल के नाबालिग को कंधे पर चाकू मारने का मामला सामने आया है। घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।
थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बताया कि लड़का पेट्रोल भरवाकर जा रहा था। इस दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। ऐसे में बाइक खड़ी कर वह झगड़ा देखने लग गया। इतने में एक लड़के ने उसके कंधे पर चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा जहां उसका उपचार किया गया। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया भी हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की।




