• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्वरूपगंज में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्याः शव की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 23, 2026
in Local
0
स्वरूपगंज में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्याः शव की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा

सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में भावरी नदी के पास बुधवार को एक युवक का शव मिला। उसका सिर पत्थर से कुचला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा के डीएसपी राहुल मीणा और सरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई।

पुलिस हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े सबूतों की तलाश कर रही है। एसपी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। उन्हें जरूरी निर्देश देकर जांच के लिए रवाना किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. राठौड़ ने डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल के आसपास सबूत जुटाने की कोशिश की। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post

सरुपगंज-नाड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौतःगोताखोरों ने निकाले शव, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

पाली-70वीं जिलास्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, एम एस कवाड़ स्कूल पाली बना विजेता,

Next Post
पाली-70वीं जिलास्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, एम एस कवाड़ स्कूल पाली बना विजेता,

पाली-70वीं जिलास्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, एम एस कवाड़ स्कूल पाली बना विजेता,

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page