PALI SIROHI ONLINE
लुणावा में धूमधाम से हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन
लुणावा। शिवसेना सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल लुणावा द्वारा स्थापित श्री गणेश जी की प्रतिमा का मंगलवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर युवा “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।विसर्जन यात्रा महाराणा प्रताप चौक से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से बप्पा को विदाई दी गई। इस अवसर पर. प्रताप देवासी, जितेंद्र सुथार, विमल सुथार, प्रताप सुथार,दौलत सिंह चौहान, सोहनलाल प्रजापत, भावेश प्रजापत, शिवलाल तोषावडा, भावेश तोषावडा, नरेंद्र सुथार,ललीत सोनी,बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


