• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की साधना देवी जीतीं: 22 वोट मिले, कांग्रेस के कांतिलाल परिहार को 18; अध्यक्ष भी महिला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव के दौरान भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर खींचतान देखने को मिली। मतदान और मतगणना के बाद भाजपा की साधना देवी 22 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल परिहार को 18 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी को लेकर पार्टी में खींचतान सामने आई। साधना देवी का नामांकन दाखिलकरवाने के दौरान उनके बेटे अजय ढाका और अन्य भाजपा पदाधिकारियों के बीच रिटर्निंग अधिकारी के कमरे में बहस और विरोध हुआ।

विवाद के बीच आखिरकार साधना देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

इसके बाद कांग्रेस की ओर से कांतिलाल परिहार ने नामांकन भरा। कुछ देर बाद कांग्रेस की लता देवी ने भी नामांकन दाखिल किया, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।

कांग्रेस पार्षद और विधायक पहले पहुंचे, भाजपा ने बाद में किया मतदान

दोपहर करीब 2:45 बजे कांग्रेस के पार्षद और विधायक मोतीराम कोली एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। इसके बाद करीब 3:30 बजे भाजपा के सभी पार्षद बस और कारों से नगर पालिका पहुंचे और उन्होंने मतदान किया।

मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप जौहर ने परिणाम घोषित किया। भाजपा की साधना देवी को 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कांतिलाल परिहार को 18 वोट मिले। इसके साथ ही साधना देवी को विजेता घोषित किया गया।

जीत के बाद नारेबाजी, जुलूस को लेकर विवादसाधना देवी की जीत के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी, विधायक मोतीलाल कोली, प्रदेश समिति सदस्य अमित जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष सिंघल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण और नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष भावना अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जीत के बाद विजय जुलूस निकालने को लेकर भी विवाद हुआ। कांग्रेस प्रदेश समिति सदस्य अमित जोशी ने रिटर्निंग अधिकारी और शहर थाना अधिकारी के सामने भाजपा के जुलूस का विरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जुलूस की सूचना का हवाला देते हुए इसे आचार संहिता और नियमों के खिलाफ बताया।

इसके बाद थाना अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जुलूस नहीं निकालने के निर्देश दिए।

Previous Post

लुणावा में धूमधाम से हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन

Next Post

जालोर नगर परिषद के उपसभापति बने कांग्रेस के सैय्यद मुमताजः समर्थन में पड़े 25 वोट; भाजपा के मनीष परमार को 15 वोट मिले

Next Post

जालोर नगर परिषद के उपसभापति बने कांग्रेस के सैय्यद मुमताजः समर्थन में पड़े 25 वोट; भाजपा के मनीष परमार को 15 वोट मिले

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page