PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार अवैध बांग्लादेशियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में पुलिस द्वारा दिनांक 13.07.2026 से 11.08.2026 को आबूरोड व आबूपर्वत से पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना अनुसार 12 संदिग्ध महिलाओं से जिला पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पुछताछ में संदिग्ध महिलाओं द्वारा बाग्लादेशी बताने पर उक्त संदिग्ध महिला को वन स्टॉप सखी सेन्टर सिरोही में लाया गया था, उक्त 12 अवैध बाग्लादेशी महिलाओं से जिला विशेष शाखा सिरोही टीम द्वारा प्रारम्भिक पुछताछ की गई पुछताछ के दौरान महत्वपुर्ण जानकारियां प्राप्त होने पर जिला विशेष शाखा सिरोही व संबंधित एजेन्सीयों द्वारा जे.आई.सी. द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उक्त संदिग्ध महिला द्वारा अपने आप को बाग्लादेश होना बताया। उक्त 12 अवैध बांग्लादेशी महिला को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने के संबंध मे सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय किया जाकर प्रत्यावर्तन करने की आवश्यक कार्यवाही की गई। अवैध बाग्लादेशी नागरिको के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही जारी है।
उक्त अभियान के दौरान आगे भी ऐसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों/विदेशी नागरिक के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी एवं अवैध बांग्लादेशी नागरिक पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी, आमजन से अपील है कि आपके आसपास मे ऐसे कोई संदिग्ध पुरूष / महिलाऐं जिन पर बांग्लादेशी होने का सन्देह हो तो उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम सिरोही के मो.न. 9530431323 पर उपलब्ध करावे।


