• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा- सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विधिक सेवा समिति व पुलिस का संयुक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर कटे चालान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 22, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा- सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विधिक सेवा समिति व पुलिस का संयुक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर कटे चालान

PALI SIROHI ONLINE

पिंडवाड़ा-नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विधिक सेवा समिति व पुलिस का संयुक्त औचक निरीक्षण, नियमों की अनदेखी पर कटे चालान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सिरोही एवं तालुका विधिक सेवा समिति, पिण्डवाड़ा के अध्यक्ष महोदय के सख्त निर्देशों की पालना में मंगलवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पिण्डवाड़ा क्षेत्र में बाल-वाहिनियों (स्कूल बसों) का सघन ऑन-रोड औचक निरीक्षण किया गया।

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव लक्ष्मण मालवीया और वृत्ताधिकारी, पिण्डवाड़ा द्वारा नियुक्त यातायात पुलिस जाब्ते के प्रभारी हेड कांस्टेबल शंकर लाल ने किया। टीम ने शहर के मुख्य मार्गों और स्कूल रूटों पर संचालित हो रही विद्यालयी बसों को रोककर उनकी बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान वाहनों में आपातकालीन निकास (Emergency Exit), फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, और बच्चों की बैठने की क्षमता (ओवरलोडिंग) जैसे अनिवार्य मानकों का भौतिक सत्यापन किया गया। जिन बाल-वाहिनियों में भारी अनियमितताएं और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाई गई, उनके विरुद्ध यातायात पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही चालान काटने की वैधानिक कार्यवाही की गई।

मौके पर मौजूद सचिव लक्ष्मण मालवीया ने सभी स्कूल वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी वैधानिक दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करने के लिए सख्ती से पाबंद किया। वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नौनिहालों की जान एवं सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उप अधीक्षक पुलिस, वृत्त पिण्डवाड़ा द्वारा उपलब्ध करवाए गए यातायात पुलिस जाब्ते के सहयोग से बाल-वाहिनियों का यह संयुक्त औचक निरीक्षण अभियान आगामी 25 सितंबर 2026 तक अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन करने वाले विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Previous Post

रोहट के तरुण सिंह और उनके साथियों ने हिमालय की शिंकुन ईस्ट चोटी पर फ़हराया तिरंगा

Next Post

बाली-सरपंच-वार्ड पंच एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बैठक 24 को प्रातः 11.00 बजे आयोजित होगी

Next Post

बाली-सरपंच-वार्ड पंच एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बैठक 24 को प्रातः 11.00 बजे आयोजित होगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page