PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के सोजत रोड में आज आपसी रंजिश में एक युवक पर उसके ही किराएदार ने दो बार फायरिंग कर दी। इसमें युवक घायल हो गया है। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। दिनदहाड़े कस्बे में फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार सोजत रोड के मालियों का बास निवासी 40 साल के पूरन मारू पुत्र लालाराम सुबह सुभाष मार्ग पर जा रहा था। इस दौरान अमित नाम के युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। पेट और कमर में दो गोली लगी। गंभीर हालत में पूरन को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक कार्रवाई में सामने आया कि रंजिश के चलते किराएदार अमित ने मकान मालिक पूरन पर गोली चलाई।


