• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही नगर परिषद में ईश्वर सिंह डाबी उपसभापति चुने गए: लगातार 6वीं बार विजेता बनकर निर्विरोध चुने गए, अन्य किसी ने नहीं किया आवेदन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 22, 2026
in Local
0
सिरोही नगर परिषद में ईश्वर सिंह डाबी उपसभापति चुने गए: लगातार 6वीं बार विजेता बनकर निर्विरोध चुने गए, अन्य किसी ने नहीं किया आवेदन

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही नगर परिषद में मंगलवार को ईश्वर सिंह डाबी निर्विरोध उपसभापति चुने गए। उन्होंने सुबह 10 बजे उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

नामांकन की अंतिम समय सीमा सुबह 11 बजे तक थी, लेकिन इस दौरान विपक्ष या किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने उनके सामने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद डाबीका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

नगर पालिका से नगर परिषद तक लगातार जीत

ईश्वर सिंह डाबी नगर पालिका से नगर परिषद बनने तक के सफर में लगातार 6 बार विजेता रहे हैं। उपसभापति पद पर निर्विरोध चुने जाने के साथ ही उनके राजनीतिक सफर में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर

नवनिर्वाचित उपसभापति ईश्वर सिंह डाबी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पूरी टीम के साथ मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए काम किया जाएगा।

गड्डों और बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान

डाबी ने कहा कि शहर की सड़कों पर बने गड्डों और बेसहारा पशुओं से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा। उनका कहना है कि शहर की इन प्रमुख समस्याओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

Previous Post

पाली-किराएदार ने मकान मालिक पर फायरिंग कीः पेट और कमर में दो गोली लगी, आपसी रंजिश के चलते फायर किया

Next Post

चार भुजा नाथ मन्दिर से सोने की पालकी में नगर भ्रमण पर निकले ठाकुरजी हाथी-घोड़े और शाही लवाजमा के साथ शोभायात्रा रवाना, दूधतलाई में होगा स्नान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page