PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़-अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवक की मौत को लेकर आया नया मोड, संमजाइस पर बनी सहमति
एम्बुलेंस की लापरवाही के कारण हुई मौत की जांच कर दोषीयो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग एव परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर बनी सहमति
पुलिस प्रशासन एवं कांग्रेस तखतगढ़-अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवक की मौत को लेकर आया नया मोड, परिजनो एव समाज के साथ अस्पताल मे धरनाप्रर्दशन कर शव लेने किया इन्कार नेता की समझाइए पर शव लेने पर हुए राजी
तखतगढ 22 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) चार दिन पूर्व शनिवार रात कोसेलाव रोड पर राजपुरा से आगे लीलकी फार्म हाउस के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल युवक की सोमवार को सुमेरपुर मे उपचार के दौरान हुई मौत के मामले मे मंगलवार को नया मोड आ गया। सुबह से ही परिजनो एव समाज के लोगो के साथ पर्व चेयरमैन, राजु रावल, नवनिर्वाचित पार्षद एव पूर्व प्रतिपक्ष नेता अनराज मेवाडा सहित नगर वासीयो ने अस्पताल परिसर मे ही मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन कर शव लेने से इन्कार कर दिया। सुचना पर नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल एव थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण स्थल पहुंचकर कर अनराज मेवाडा एव पुलिस प्रशासन के बीच परिजनो से समझाइश कर मुख्यमंत्री एव जिला कलेक्टर के नाम युवक की मौत का कारण एम्बुलेंस की लापरवाही से होने के आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपकर दोषीयो के विरुद्ध कार्रवाई करने एव परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर सहमति जताई तब जाकर शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए।
108 एम्बुलेंस संचालन ZHL हैल्थ केयर कम्पनी जननीधि (PPP) मोड के तहत लापरवाही का आरोप
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र मे बताया गया कि तखतगढ CHC मे 108 एम्बुलेंस के संचालन में नकारा एम्बुलेंस में चिकित्सा सुविधा का अभाव के कारण गाडी संख्या- RJ14PE7613 तखतगढ़ से सुमेरपुर घायल दिलीप कुमार मीणा को ट्रौमा सेन्टर रेफर के दौरान जवाईबांध रोड पर डिजल खत्म होना गंभीर मामला लापरवाही को दर्शाता है।
और डिजल खत्म होने के दरमियान घायल बीच रास्तें आधे घंटे तक पड़ा रहना एवं दुसरी एम्बुलेंस आने में आधे घंटे देरी के कारण ट्रौमा सेन्टर भगवान महावीर हॉस्पीटल घायल दिलीप कुमार मीणा को पहुंचानें में देरी भी मौत का कारण बना। उक्त ZHL हेल्थ केयर कंम्पनी की लापरवाही के कारण प्रदेश में ऐसी घटना घटित होना आम बात हो गई है।जो घायलों के मौत का कारण बनता जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करवाकर मृतक दिलीप कुमार मीणा को उचित मुहावजा दिलवानें की मांग की है।
एम्बुलेंस के अन्दर असुविधा का आरोप
जिला कलेक्टर एव मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी को भेजे पत्र मे आरोप है की कोशेलाव रोड हुए घायल दिलीप कुमार को भगवान महावीर हॉस्पीटल सुमेरपुर रेफर के दौरान जवाई बांध रोड पर डीजल खत्म होना भी लापरवाही का विषय है। एवं दुसरी एम्बुलेंस बुलाकर लाने का मामला गंभीर के साथ साथ
एम्बुलेंस के अन्दर सुविधा का अभाव दर्शाता है। कि बीच रास्तें में खिवादी गांव के निकट एमरऐंजी गलुकोज ड्रीप वह भी छोटा लगाया था। अगर बडा लगाया होता तो असुविधा नहीं होती. गलुकोज ड्रीम की भी कमी भी दिलीप कुमार के मौत का कारण बना एवं समय पर एम्बुलेंस न पहुंचने से घायल गाडी में पड़ा रहा समय पर ट्रौमा सेन्टर पहुंचातें तो उसकी जान भी बचा जा सकती थी। जबकी एम्बुलेंस का संचालन कम्पनी ZHL हेल्थ कैयर कंम्पनी जननीजी (PPP) मोड के तहत राज्य सरकार से मिलकर राज्य में सेवाएं दे रही है। जिसकी लापरवाही के कारण सुविधा के अभाव से दिलीप कुमार की मौत होने का सीधा-सीधा कारण बनता है। उक्त दोषीयों के खिलाफ संज्ञान ले निष्पक्ष जांच एंव मृतक दिलीप कुमार मीणा को उचित मुहावजा दिलवाकर गरीब परिवार को न्याय दिलायें।



