PALI SIROHI ONLINE
फालना-चौहान बने चौथी बार वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष।
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति खुडाला-फालना की साधारण सभा आम बैठक का आयोजन सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में श्री नामदेव छीपा धर्मशाला, निम्बेश्वर महादेव में किया गया। भगवान भोलेनाथ की अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात बैठक कार्यवाही का श्रीगणेश हुआ।
सेवा समिति के सह प्रवक्ता सुखसिंह खंगारोत ने बताया कि समिति सचिव कैलाश बी जोशी द्वारा विगत वर्षों में समिति के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आम सभा के मुख्य एजेंडे में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव करवाना होने से अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान द्वारा अपने पद से कार्यमुक्त करने का विचार रखने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पुनः ही आगामी कार्यकाल के लिए बढ़ा दिया। जिसकी अध्यक्ष द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान का यह चौथा कार्यकाल होगा, उन्हें शीघ्र अपने कार्यकारिणी की घोषणा करने को कहा।
आम सभा को संबोधित करते हुए रामकिशोर गोयल ने कार्यकारिणी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति द्वारा समाज सेवा के प्रकल्पों पर कार्य करना शहर के लिए हितकारी है।
डॉ. माधो सिंह इन्दा ने सांस्कृतिक सरोकारों के कार्यों पर चर्चा की। अपने उद्बोधन में कमल श्रीमाली वरिष्ठ एडवोकेट ने समिति के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। डॉ. सुरेश चंद्र अग्रवाल ने घर-परिवार में वरिष्ठ नागरिकों को मुखिया के परंपरागत दायित्व निर्वहन पर बात की।
उगम सिंह पंवार ने अपना विचार प्रकट करते बताया कि आजकल युवाओं जेन-जी में बढ़ते नशावृत्ति की रोकथाम करने की महती आवश्यकता पर बल दिया जाना है। इसके लिए वरिष्ठ जनों की पहल जरूरी है। ओम दाधीच ने समिति हेतु भूमि आवंटन करवाने में अपनी सकारात्मक पहल करने की बात कही। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर सत्कार किया गया।
मंच संचालक कैलाश बी जोशी ने किया बैठक में उपस्थित हरपाल शर्मा पूनम सिंह राजपुरोहित, नवाराम गहलोत, जसवंत सिंह देवड़ा ,नैन सिंह पवार, मांगीलाल सुथार ,मदन दत्ता,मान सिंह देवड़ा, नारायण लाल मीणा, सत्तार भाई ,देवराज जैन ,नारायण सिंह, जसराज, नारायण सिंह राजपुरोहित,अशोक कुमार ,वछेटा, नारायण लाल गर्ग ,सुखराम गर्ग ,जीवाराम पन्नालाल ,दशरथ कुमार छिपा ,बाबूलाल माली, मगाराम सोनम, गायड सिंह चारण, समाराम ,ताराचंद, हस्तीमल कंसारा ,रतन सिंह, पुखराज ,गोविंद दत्ता, लाल सिंह सोलंकी ,देवी सिंह गहलोत, सुरेश चंद्र धानिक, पुखराज वैष्णव, खुशीराम जैन, आदि सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे


