PALI SIROHI ONLINE
पाली-नगर निकाय चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितम्बर को, उप महापौर व उपाध्यक्ष पद के चुनाव 22 सितम्बर को
*पाली, 20 सितम्बर।** राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। जिले में नगर निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित नगरीय निकाय पाली में महापौर व नगर पालिका सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी खुर्द, सोजत सिटी, सादड़ी , खुडाला फालना ,सुमेरपुर व तखतगढ़ में संबंधित नगर निकायों के मुख्यालय पर **21 सितम्बर सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान** तथा मतदान के पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। पाली नगर पालिका चुनाव में भाजपा व कांग्रेस पार्टी के 1-1 उम्मीदवार सहित 1 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
वहीं **22 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से उप महापौर व उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन** की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी साथ ही परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।
जिले में **बाली में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।** अतः इन दोनों नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान नहीं होगा। शेष संबंधित नगरीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
*निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


