PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रविवार को कोसेलाव से बाबा रामदेव जी पैदल यात्रा संघ कवराडा जाऐगा
तखतगढ 18 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) कोसेलाव से बाबा रामदेव जी कवराडा धाम के लिए पैदल संघ रविवार सुबह 8 बजे रवाना होगा। इस संघ में गांव के करीब हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे, जो बाबा रामदेव जी मंदिर कोसेलाव से पैदल यात्रा रवाना होंगे यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है भरत सिंह कच्छवाह,ने बताया कि पैदल संघ कोसेलाव से चलकर ,बसंत बाईपास से पावा , गुडिया से रोडला से कवराडा होते हुए बाबा रामदेव जी मंदिर कवराडा धाम पहुंचेगा। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु धार्मिक आस्था के साथ अपनी पैदल यात्रा पूरी करेंगे
ग्रामीण भक्त जोराराम ,ताराराम चौधरी,बलवंत परिहार, भरत गेहलोत कोसेलाव, मंगल भाई माली, भावैश सैन,कान्ति लाल चौधरी, दिनेश भाई मीणा, कैलाश प्रजापत, किशोर माली, राजु भाई मेवाडा, अशोक सैन,राकेश सैन,भिख सिंह, सुरेश भार्गव, के अनुसार,बाबा रामदेव जी कवराडा धाम भक्तों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यहां दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचते हैं कोसेलाव से रवाना होने वाले इस पैदल संघ में शामिल यात्री सामूहिक रूप से यात्रा करेंगे यात्रियों के रवाना होने के दौरान गांव वाले उन्हें शुभकामनाएं देंगे। इस पैदल यात्रा को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है।


