PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
श्री खीमज माता नवयुवक मंडल कोसेलाव से टैक्टर द्वारा 5 वा सघ तलेटा घाम रवाना
तखतगढ 18 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को कोसेलाव से बाबा रामदेव जी मंदिर से तलेटा घाम खीमज माता मंदिर के लिए टैक्टर संघ रवाना हुआ संघ के समाज बंधु ने बताया है करीब एक दिन में टैक्टर यात्रा पूरी कर तलेटा घाम पहुंचेंगे। संघ के प्रमुख सदस्य पोकर भाई माली ने बताया कि श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ टैक्टर यात्रा कर तलेटा घाम पहुंचेंगे यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गांवों में संघ का भव्य स्वागत किया
जाता है। ग्रामीण श्रद्धालुओं के लिए जलपान सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करते हैं पोकर भाई माली ने बताया- तलेटा घाम की ये टैक्टर यात्रा तलेटा घाम के स्थानीय समाज के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु सामूहिक रूप से धार्मिक आस्था और परंपराओं से जुड़ते हैं।पैदल संघ में मंगलभाई, वनाराम, धन्नाराम ,महेन्दभाई ,कान्तीलाल ,रमेश कुमार,भेराराम, गणेशाराम, पोकरराम , पुनाराम, विमल भाई,मनीष, मदन भाई, छगनलाल, भरत भाई, सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे



