PALI SIROHI ONLINE
रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-ब्यावर जिले के बर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।
बर थानाप्रभारी मंजू मुलेवा ने बताया कि यह घटना 13 सितंबर 2026 को एक गांव में सामने आई थी। पीड़िता ने 14 सितंबर को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक 13 सितंबर को पीड़िता अपने परिवार के बच्चों के साथ गांव में आई थी। इस दौरान वह पहले सेपरिचित युवक के संपर्क में आई। आरोपी युवक पीड़िता को अपने साथ पहाड़ी क्षेत्र में ले गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह 5 हजार रुपए लेकर मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी मंजू मुलेवा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी सबूतों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने ब्यावर, शिवपुरा (पिसांगन), बाबरा, गिरी, बिराटिया खुर्द और निमाज-जैतारण क्षेत्र में आरोपी को खोजा। साइबर सेल ब्यावर से भी तकनीकी सहायता ली गई और महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पहचान कर उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।


