PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में सभापति पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन को रद्द करने की अपील पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने यह अपील की थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार भाजपा ने कांग्रेस की सभापति पद की दावेदार के एक रिश्तेदार के टैक्स बकाया होने का हवाला देते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, लंबी बहस के बादनिर्वाचन अधिकारी ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया।
इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमा हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को कई टुकड़ियों में पुलिस बल लगाकर घेर रखा था।
यह आपत्ति सुबह करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। कांग्रेस के पदाधिकारियों और उनके वकील ने आपत्ति पर जवाब देने के लिए दोपहर 1 बजे तक का समय मांगा था। हालांकि, निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें दोपहर 12:30 बजे तक का समय दिया और बताया कि उनके पास अन्य काम भी हैं। 12:30 बजे दोनों पक्षों ने अपनी आपत्तियां और जवाब पेश किए, जिसके बाद भाजपा की आपत्तियों को खारिज कर दिया गया।
इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना था कि जब अन्य लोगों को बाहर निकाला गया है, तो उन्हें भी बाहर किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी पर रिटर्निंग अधिकारी को धमकाने का आरोप भी लगाया।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच जिले में कांग्रेस के सभी पार्षदों के सामहिक इस्तीफे की आशंका भी बनी हर्ड थी।


