PALI SIROHI ONLINE
सिरोहो- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुदध कार्यवाही के लिए लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्रकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 16-09-2026 की रात्री में अवैध शराब के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान बंद बोडी पिकअप से चंडीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 51 कार्टन जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किये गये है।
घटनाः-मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दिनांक 16-09-2026 की रात्री में मावल चौकी पर नाकांबदी के दौरान गुजरात की तरफ जा रही बंद बोडी पिकअप को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो पिकअप में घरेलू सामान की आडा में छुपाई हुई चंडीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। इस पर ट्रक चालक संदीप के कब्जे से पिकअप में भरी अवैध शराब अंग्रेजी शराब के कुल 51 कार्टनों को जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। जिनसे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
नाम पता मुल्जिम-संदीप पुत्र रायसाहब जाति विश्नोई उम्र 31 साल निवासी तलवंडी पुलिस थाना आजाद नगर हिसार हरियाणा
पुलिस टीम-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2.भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. प्रकाश कानि.न.55 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. बाबूसिंह कानि.न.742 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. जूठाराम कानि. न. 546 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. दिलीपसिंह कानि.न. 850 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. पवनसिंह कानि.न.266 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. दिनेश कानि.न.91 पुलिस थाना आबूरोड रीको


