• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव में देव छठ पर श्रद्धा के साथ निकली बाबा रामदेव की ध्वज शोभायात्रा,  उमड़ा भक्तों का उत्साह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

*सांडेराव में देव छठ पर श्रद्धा के साथ निकली बाबा रामदेव की ध्वज शोभायात्रा,  उमड़ा भक्तों का उत्साह*

सांडेराव। स्थानीय कस्बे में देव छठ के पावन अवसर पर बाबा रामदेव के भक्तों द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य ध्वज निशान यात्रा निकाली गई। वर्षों से चली आ रही इस पारंपरिक शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत मेघवालों के मोहल्ले में स्थित मंदिर से हुई। यहाँ से श्रद्धालु हाथों में बाबा रामदेव के पंचरंगी ध्वज निशान लेकर रवाना हुए। गाजे-बाजे और भजनों की धुनों के बीच यह यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा का हनुमान नवयुवक मंडल द्वारा जगह-जगह पर भावभीना स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने पवित्र ध्वज की पूजा-अर्चना की।

  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के दिनेश रावल, पर्वत सिंह रावणा, मोहनलाल सुथार, महेंद्र कुमार, दिनेशसिंह सिसोदिया ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर माहौल को धर्ममय बना दिया। मुख्य मार्गों से होते हुए यह ध्वज यात्रा बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंची।

स्थानीय निवासी हरीश परिहार ने बताया कि परंपरानुसार ग्राम सांडेराव के ग्रामीण हर वर्ष देव छठ पर हनुमान चौक से बाबा रामदेव मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाते हैं। गुरुवार दोपहर बाद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर पहुँचने पर सभी ग्रामीणों ने मिलकर बाबा रामदेव की भव्य महाआरती की और इसके बाद विधि-विधान से मंदिर शिखर पर ध्वज चढ़ाया गया।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान बांकली वास मेघवाल समाज के लकमाराम, बगदाराम, किकाराम, देशाराम, रमेश कुमार, हरीश परिहार, जालाराम, नेनाराम, मोहनलाल, नारायणलाल, अशोक, भरत, नरेश, मनीष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Previous Post

चामुंडेरी में बाइक स्लिप होने से 2 यूवक गभीर घायल, नाना चिकित्सालय में उपचार जारी

Next Post

सिरोही-कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पर भाजपा की आपत्ति खारिजः दावेदार के एक रिश्तेदार के टैक्स बकाया होने का हवाला दिया था

Next Post

सिरोही-कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पर भाजपा की आपत्ति खारिजः दावेदार के एक रिश्तेदार के टैक्स बकाया होने का हवाला दिया था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page