PALI SIROHI ONLINE
फालना में देवली में भव्य रूप से मनाया जाएगा हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह का 108वां बलिदान दिवस, फालना में ‘आओ देवली’ कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
फालना। रावणा राजपूत छात्रावास विकास संस्थान, फालना में ‘आओ देवली’ कार्यक्रम की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र सिंह राखी एवं राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख ओमसिंह टाइगर खुडाला के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुई।
समाज के प्रवक्ता सुखसिंह खंगारोत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान जेठूसिंह भीवण्डी एवं राष्ट्रीय सचिव रविन्द्रसिंह भाटी ने प्रथम विश्वयुद्ध के महान योद्धा हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस को उनके पैतृक गांव देवली में ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा रखी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल बनाने हेतु एक विशेष आयोजन समिति की घोषणा की गई। इस समिति में पुनमसिंह बूशी, जेठूसिंह भीवण्डी, मदन सिंह सोलंकी पूर्व सरपंच घाणेराव ,विजयसिंह सिसौदिया, ओमसिंह टाइगर खुडाला, उगमसिंह चौहान, भेरुसिंह सोलंकी, समन्द्रसिंह रावणा, रविन्द्रसिंह भाटी, रतनसिंह बेड़ा, हनुमान सिंह बेड़ा, विक्रमसिंह बिसलपुर, मोडसिंह सांडेराव, रमेशसिंह सुमेरपुर, राजुसिंह सुमेरपुर, सुखसिंह खंगारोत, जगदीशसिंह नारलाई, जगदीशसिंह बर, नरपतसिंह नाडोल, सजनसिंह मारवाड़, राजेन्द्रसिंह परिहार, अमरसिंह सोलंकी जैतारण, रघुनाथसिंह जोधपुर, भीमसिंह देसूरी, छैलसिंह बेदाना, भीमसिंह केशावत् तथा मनोहरसिंह केशावत को मांगू सिंह सुमेरपुर, रमेश सिंह हिंगोला ,आयोजन कर्त्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेजर दलपत सिंह का शौर्य और पराक्रम समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है, इसलिए इस बलिदान दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
समाज के युवाओं और प्रबुद्धजनों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
खंगारोत ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने और जिम्मेदारियों के आवंटन हेतु आयोजन समिति की अगली महत्वपूर्ण बैठक 21 सितम्बर को प्रातः 11 बजे समाज के फालना स्थित छात्रावास भवन में रखी गई है।
आयोजित बैठक में मदन सिंह सोलंकी पूर्व सरपंच घाणेराव ,राष्ट्रीय सचिव रविंद्र सिंह भाटी, पाली जिला संयोजक विजयसिंह सिसौदिया, पाली शहर सह संयोजक उगमसिंह, सुखसिंह खंगारोत सहित समाज के कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


