PALI SIROHI ONLINE
बाली जिला चिकित्सालय में विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं लैब स्टाफ सहित 26 कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान एवं आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्तदान शिविर में पाली बांगड़ अस्पताल की ओर से डॉ. चित्रांश एवं उनकी टीम तथा जिला अस्पताल बाली की ओर से PMO डॉ. भारत टेलर, डॉ. कपिल चोयल, डॉ. उमेश गुप्ता, डॉ. राजकुमार राजदे, नर्सिंग अधीक्षक हरिलाल पालीवाल, सीनियर L.T. विक्रम सिंह, जितेन्द्र सिंह मेड़तिया, निखिल जोशी, परबत सिंह एवं समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
शिविर के दौरान कार्मिकों एवं उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
चिकित्सा विभाग के सामूहिक प्रयास से आयोजित इस रक्तदान शिविर ने जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत किया।


