• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिचावा में मेघवाल समाज महासम्मेलन सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 16, 2026
in Local
0
पिचावा में मेघवाल समाज महासम्मेलन सम्पन्न

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पिचावा में मेघवाल समाज महासम्मेलन सम्पन्न

तखतगढ़ 16 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) पिचावा गांव में आयोजित मेघवाल समाज महासम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मेघवाल समाज के बुद्धिजीवी, युवा, बुजुर्ग एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महासम्मेलन में समाज की एकता, शिक्षा के प्रति जागरूकता, युवाओं की भागीदारी, समाज उत्थान, विकास एवं राजनीतिक क्षेत्र में समाज की प्रभावी भूमिका और प्रतिनिधित्व सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, शोभा सोलंकी, सुरेन्द्र परमार, भाजपा एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मेघाराम परमार, गोमाराम रमेशा, नारायण मनिहारी सहित समाज के अनेक प्रमुख नेताओं एवं गणमान्यजनों ने उपस्थित होकर समाजबंधुओं को संबोधित किया। सामाजिक एकता और विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

महासम्मेलन को सफल बनाने में भैरू भाई सोलंकी, लालाराम, मुकेश दहिया, प्रकाश राणावत, मदन जॉक्सन, पन्नाराम, मोहन परमार, बाबूलाल, भीमाराम, तुलसाराम, चेलाराम सहित समाज के युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आयोजकों ने कार्यक्रम में पधारे सभी समाजबंधुओं, अतिथियों, युवाओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के महासम्मेलन समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Previous Post

तखतगढ़ के गंवई तालाब में भयंकर गंदगी की दूर दूर फैलती दुर्गंध और गंदे पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय गंभीर

Next Post

जालोर-पोस्ट ऑफिस एजेंट झाड़ियों में जलता हुआ मिलाः इलाज के दौरान मौत; बोला- 3 नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

Next Post

जालोर-पोस्ट ऑफिस एजेंट झाड़ियों में जलता हुआ मिलाः इलाज के दौरान मौत; बोला- 3 नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page