• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ के गंवई तालाब में भयंकर गंदगी की दूर दूर फैलती दुर्गंध और गंदे पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय गंभीर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 16, 2026
in Local
0
तखतगढ़ के गंवई तालाब में भयंकर गंदगी की दूर दूर फैलती दुर्गंध और गंदे पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय गंभीर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ के गंवई तालाब में भयंकर गंदगी की दूर दूर फैलती दुर्गंध और गंदे पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय गंभीर

जिला कलेक्टर को 7 दिन में कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश

तखतगढ़ 16 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र के गंवई तालाब में कई वर्षो से फैली भयंकर गंदगी एवं महावीर बस्ती, खारचियावास के घरों से गंदी नालियों का गंदा पानी तालाब में छोड़े जाने से तालाब मे इतनी भयंकर गंदगी फैल रही है कि आसपास के घरो तक दुर्गंध फैलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। साथ ही तालाब के पास होकर गुजरना किसी के बस की बात नही है। जिस से आसपास निवासरत लोगो मे गंभीर बिमारीया फैलने का भय व्याप्त हो रहा है। कई मर्तबा नगर पाविका प्रशासन से शिकायत करने पर कार्मिको को भेजकर मात्र खाना पूर्ति करने मे माहिर है। जिस की शिकायत आखिर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचते ही । शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने पाली जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम कार्यालय राजस्थान सरकार की ओर से बुधवार को जारी पत्र में पाली जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया है। कि शिकायत में वर्णित तथ्यों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा कार्रवाई/वस्तुस्थिति की रिपोर्ट एम.जी.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से 7 दिवस में सीएम कार्यालय को अवगत कराई जाए।पत्र में उल्लेख है। कि छगनलाल देवाजी घांची, गौरव पथ रोड तखतगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया था।

इसी प्रार्थना-पत्र के संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेज कर अवगत कराया कि तखतगढ के गंवई तालाब में फैल रही गंदगी तथा आसपास के घरों का गंदा पानी पहुंचने की समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर लोगों की नजरें टिकी हैं।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले में केवल शिकायत अग्रेषित नहीं की, बल्कि तथ्यों की जांच, नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर 7 दिन में वस्तुस्थिति से अवगत कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

Previous Post

पाली में 30 लाख के गहने-1 लाख कैश चोरी:परिवार बरामदे में सो रहा था, आवाज सुनकर वृद्धा जागी तो भागे चोर

Next Post

पिचावा में मेघवाल समाज महासम्मेलन सम्पन्न

Next Post
पिचावा में मेघवाल समाज महासम्मेलन सम्पन्न

पिचावा में मेघवाल समाज महासम्मेलन सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page