PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक आंजना वृताधिकारी रेवदर के निकटतम सुपरविजन मे अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा मय् गठित पुलिस टीम द्वारा महिन्द्रा ट्रैक्टर मय् कल्टीवेटर को सरहद गुलाबगंज से अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये महिन्द्रा ट्रैक्टर मय् कल्टीवेटर को मात्र दो घण्टें में बरामद कर आरोपी देवाराम को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 13.09.2026 को प्रार्थी डायालाल पुत्र नेमीचंद जाति दवे ब्राहम्ण निवासी गुलाबगंज ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट दी कि मेरा कृषि कुंआ सरहद गुलाबगंज मे पामेरा जाने सडक पर आया हुआ है। मेरा महेन्द्रा टेक्टर 475 नम्बर RJ-24-RA-9595 मय कल्टीवेटर को मेरे कुंए पर खडा कर रखा था। दिनांक 13.09.2026 को दोपहर तीन बजे मैं मेरे कुंए पर गया व देखा तो ट्रेक्टर मय् कलटीवेटर नहीं था तथा मेरा काश्तकार देवाराम भी कुंए से गायब था। दिनांक 13.09.2026 को दोपहर के समय में मेरा महेन्द्रा ट्रेक्टर मय् कलटीवेटर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है। जिस पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर तत्परता दिखाते हुये आरोपी देवाराम द्वारा प्रार्थी का वाहन महिन्द्रा ट्रैक्टर मय् कल्टीवेटर को जंगलों व कच्चे रास्तों से होता हुआ होलागरा से हडमतिया जाने वाली रोड से आबुरोड की तरफ जा रहा था, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर नाकाबंदी व तलाश के दौरान सरहद हडमतिया से आरोपी देवाराम से पुछताछ की जाकर उसके कब्जे से प्रार्थी का वाहन महिन्द्रा ट्रैक्टर मय् कल्टीवेटर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी देवाराम बदमाश व वाहन चोर होने से आरोपी से अन्य वाहनों व संपति संबंधी अपराधों के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः देवाराम पुत्र नोनाराम जाति गरासिया उम्र 20 साल निवासी चोरवाव, चण्डेला पुलिस थाना आबुरोड सदर हाल गुलाबगंज पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
गठित टीमः-
1- अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2- हीराराम हैड कानि. 428, पुलिस थाना अनादरा।
3- हेमन्त भारती कानि. 287, पुलिस थाना अनादरा।
4- हरजीराम कानि. 803, पुलिस थाना अनादरा।
5- बन्नेसिंह कानि. 631, पुलिस थाना अनादरा।
6- डालुराम कानि. 21, पुलिस थाना अनादरा।
7- गोविन्दराम कानि. 834, पुलिस थाना अनादरा।

