• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फुगंणी गांव में हनुमानजी मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 14, 2026
in Local
0
फुगंणी गांव में हनुमानजी मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत  नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व श्री अशोक आंजणा, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में  भवानीसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व मे जाब्ते द्वारा दिनांक 09.09.2026 की रात्रि में फुगंणी गांव के हनुमानजी मंदिर मे चोरी होने से प्रकरण संख्या 115 दिनांक 12.09.2026 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री पर दर्ज कर विशेष टीम गठित कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आस पास रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक कर फुटेज लिये तथा आस पास के खेतों में काम करने वाले बाहरी लोगो से पूछताछ की गई। तकनीकी विश्लेषण व खास मुखबीर की सूचना से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार व एक नाबालिग को डिटेन किया गया। अभियुक्तगण व बाल अपचारी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

घटना विवरणः दिनांक 12.09.2026 को प्रार्थी अर्जुनसिंह पुत्र हरिसिंह जाति राजपुत निवासी फुगणी ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं हनुमानजी मंदिर फुगणी में देखरेख का कार्य करता हूँ। दिनांक 09.09.2026 को मध्यरात्रि को अज्ञात चोरो ने हुनमानजी मंदिर के भण्डारे (दानपात्र) में से रूपये चोरी किये है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जिसमें उक्त वारदात को करने वाले अज्ञात चोर द्वारा की गई वारदात रिकॉर्ड हुई है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 115 दिनांक 12.09.2026 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री दर्ज कर अभियुक्तगण की तलाश शुरू की गई।

तरीका वारदातः गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण व डिटेन बाल अपचारी पहले जिन मन्दिरों में रात्रि में पुजारी नहीं रहता हैं उन मन्दिरों की रैकी करते है। फिर रात्रि में लोहे के तार के आगे च्वींगम लगाकर मन्दिर के भण्डारें से च्वींगम के रूपये चिपकाकर निकालते है। अभियुक्तगण मन्दिर के ताले वगैरा नहीं तोडते है तथा न ही भण्डारे को तोडते है। ताकि अगले दिन पुजारी व ग्रामीणों को घटनाक्रम के बारे में पता नहीं चले। अभियुक्तगण मैप में मन्दिरों की लोकेशन सेव करके रखते है तथा जहां पर चोरी करते है उस जगह को मैप में मार्क कर देते है। अभियुक्त अपनी मोटरसाईकिलों पर रामदेवजी का झण्डा लगाकर रखते ताकि लोग शक नहीं करे।

कबुल की गई वारदातेंः-
1. हनुमानजी मन्दिर फुगंणी में चोरी करना।
2. बुढेश्वर महादेव मन्दिर आकुना में चोरी करना।
3. जोगेश्वर महादेव मन्दिर मडिया में चोरी करना

गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. मदनलाल पुत्र बगदाराम जाति भील उम्र 23 वर्ष निवासी चाटवाडा पुलिस थाना करडा जिला जालोर।
2. नरपत राम पुत्र बगदाराम जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी चाडवाडा पुलिस थाना करडा जिला जालोर।
3. विक्रम कुमार पुत्र तगाराम जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी चाटवाडा पुलिस थाना करडा जिला जालोर।

गठित टीमः-
1. भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री
2. घेवरचन्द सउनि पुलिस थाना कालन्द्री
3. नेहपालसिंह कानि 16 पुलिस थाना कालन्द्री (विशेष भुमिका)
4. शंकरलाल कानि 593 पुलिस थाना कालन्द्री (विशेष भुमिका)
5.  राजा कानि 940 पुलिस थाना कालन्द्री
6. विनोद कुमार कानि 594 पुलिस थाना कालन्द्री
7.  नारायणलाल ड्रा कानि 580 पुलिस थाना कालन्द्री

Previous Post

आबुरोड-एनडीपीएस मामले में 7 माह से फरार लक्ष्मीलाल गिरफ्तार, पिंडवाङा पुलिस ने 06 किलो 340 ग्राम अफीम का सप्लायर है आरोपी

Next Post

गुलाबगंज पामेंरा से चोरी  ट्रैक्टर कल्टीवेटर को पुलिस ने मात्र दो घण्टें में बरामद कर एक आरोपी देवाराम को किया गिरफ्तार

Next Post
गुलाबगंज पामेंरा से चोरी  ट्रैक्टर कल्टीवेटर को पुलिस ने मात्र दो घण्टें में बरामद कर एक आरोपी देवाराम को किया गिरफ्तार

गुलाबगंज पामेंरा से चोरी  ट्रैक्टर कल्टीवेटर को पुलिस ने मात्र दो घण्टें में बरामद कर एक आरोपी देवाराम को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page