PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के छोटी दूदनी गाव में रामदेव जी मंदिर प्रांगण में बाबा रामदेव जी की बीज के महापर्व के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन गादीपति श्री अमरनाथ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। भजन संध्या का मंच सचालक मनीष उपमन्यु झाड़ोली ने किया
भजन गायक कलाकार जालाराम गहलोत चामुंडेरी एंड उनकी पार्टी ने बाबा का भव्य वधावा (ब्यावला) सुनाया। पंडाल में दूर दराज अनेक भक्त जन मौजूद रहे, कार्यक्रम में अनेक भामाशाहों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर कंधे से कन्धा मिलाकर सेवा की।
मेघवाल समाज चौबिस गांव पाट गांव बेड़ा के अध्यक्ष लक्ष्मण राज सुरेशा मोरी गांव एवं समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।
इस अवसर पर मेघवाल समाज के सब गांवों के पंच मुख्यान एवं युवा साथी,नारी शक्ति भी भजनों का आनंद लिया।
कार्यकम में पूर्व प्रधान बाली कपूराराम मेघवाल बेड़ा, पूर्व सरपंच बाबुलाल रघुनाथपुरा, चौबिस गांव मेघवाल समाज के कार्यकारिणी सदस्य कोषाध्यक्ष तुलसाराम चौहान बेड़ा, उपाध्यक्ष शैतान मल सोलंकी आमलिया,देशमल राठौड़, मगनाराम बामणिया, वक्ताराम बामणिया भाटुंद, कानाराम परिहार , सोनाराम परिहार मालनू, मोहन लाल परमार कोठार, मेगाराम पूर्व सरपंच कुमटिया,सखाराम गहलोत कुमटिया, हजाराम दहिया चामुंडेरी,जवानाराम बीजापुर,बंशीदास महाराज मेवाड़, नगाराम राठौड़ बीजापुर, पदमाराम दहिया बेड़ा, जोधाराम दहिया बेड़ा, मोहन लाल सुरेशा बेड़ा, मोटाराम परमार कोठार,पताराम गहलोत चिमनपुरा, अचलाराम परमार चिमनपुरा,पालाराम बामणिया भंदर, रताराम परमार लालपुरा, मोहन लाल चौहान नाणा, दीपाराम गहलोत नाणा, जैसाराम परमार वेलार, व मेघवाल समाज चौबिस गांव (पाट गांव बेड़ा)
मीडिया प्रभारी कपूराराम मेघसेतु कुमटिया एवं
विक्रम परिहार मालनू भी मौजूद रहे।

