PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बताया कि गुजरात क्षेत्र से टाइल्स से भरा ट्रेलर लेकर टोंक जिले के मालपुरा तहसील के अक्हताड़ी गांव निवासी 33 साल का कानाराम पुत्र रामकरण जयपुर की तरफ जा रहा था। हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने ट्रेलर तकनीकी खराबी से अचानक रूक गया। ऐसे में ड्राइवर कानाराम का ट्रेलर पीछे से टकरा गया।
हादसा इतना भीषण था कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन टूट गया और कानाराम उसमें फंस गया। हादसे की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस जाप्ते के साथमौके पहुंची। फायर बिग्रेड को कॉल किया। लेकिन जब तक दमलककर्मी पहुंचते। ट्रेलर में आग लग गई और उसमें फंसा ड्राइवर जल गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रेलर का केबिन क्रेन की सहायता से सही किया और ड्राइवर को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से उसे बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।लगी वाहनों की कतार
हादसे के चलते रास्ता कुछ समय के लिए रोका गया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। ऐसे में ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड से वाहनों को गुजारा गया। बाद में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवा कर ओवरब्रिज पर भी यातायात सुचारू किया।
तीनों थानों की पुलिस और सीओ भी मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलने सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत, टीपी नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया, कोतवाल रविंद्रसिंह खिंची, सदर थानाप्रभारी कपूराराम चौधरी मयजाप्ता भी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।
दमकल देर से पहुंचने का आरोप
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने से करीब आधे घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। समय पर दमकलकर्मी पहुंचते तो शायद ड्राइवर को बचाया जा सकता था।

