PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पोते के जन्म दिन पर महिला मंडल ने भजन कीर्तन की बहाई सरिता
तखतगढ 13 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे के खेडावास स्थित रावल हवेली पर रविवार को पोते के जन्म दिन की खुशी मे दादा कुन्दनमल रावल ने महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन आयोजित कर धुमधाम से पोते का जन्म दिवस मनाया। उन्होने बताया कि आज 13 सितम्बर मेरे पोते आहरन रावल का जन्म दिन है और भादवी दुज भी है।
इसी खुशी को लेकर महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला मंडल द्वारा 4 बजे से शाम 6 बजे तक ढोलक,मंजीरा और खंजरी की धुन पर एक से बढ़कर एक राजस्थानी संस्कृति की सरिता बहाने मे लीन नजर आई।
भजनो की बहाई सरिता



