PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में जातरुओं के लिए चल रहे निःशुल्क भण्डारे मे भादवी दूज के अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इस महाप्रसादी के लाभार्थी जगदीश सिंह पुत्र पुनम सिह परिवार का रामदेव भक्त मंडल बीजापुर द्वारा साफा माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। वही दिन भर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया।
महाप्रसादी में बीजापुर, पादरला, गुडा, जिवदा, टाकरिया, भाटुंड, कुण्डाल सहित कही गांवों के बाबा के भक्तों ने बाबा रामदेव मंदिर बीजापुर पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया और रामदेव जी के दर्शन किये बाबा रामदेव भण्डारे मे विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत का1 भी मंदिर पहुंचने पर भक्त मण्डल द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भरत रमेशा, कैलाश भाटी, सरदार सिंह राजपुरोहित, कन्हैया लाल गर्ग, फुलाराम, रमेश गेहलोत, घीसाराम मीणा, बस्ती मल दमामी, चुनीलाल मेघवाल, वक्ता राम, शंकर लाल, दिनेश कुमार, कानसिंह, भंवरलाल, प्रभुराम, मोहन सिंह, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित बडी संख्या में श्रदालू ग्रामीण उपस्थित रहे।




