PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के सेना ग्राम में स्थित श्री देवगिरी माताजी मंदिर धर्मशाला ने चोरी की वारदात हुई सूचना मिलते ही बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अधिकारी तेज सिंह जोधा मय जाब्ता घटनास्थल पहुंचे चोरी की वारदात में श्री देवगिरी माताजी मंदिर धर्मशाला से बर्तन व घी दिवेल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए
बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है वहीं क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटोस भी खंगाली जा रही है जिससे कि अज्ञात चोर जल्द गिरफ्तार हो सके


