PALI SIROHI ONLINE
बाली-सादड़ी थाना क्षेत्र के गुड़ा मांगलियान गाँव में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने अपने खेत में नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुड़ा मांगलियान निवासी मन्नाराम पुत्र चुन्नीलाल हिरागर के तौर पर हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही सादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर सादड़ी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी कांता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


