PALI SIROHI ONLINE
बाली-बाली उपखंड के जूना बेड़ा गांव में एक 3 साल के बच्चे को सांप ने डस लिया। सांप के डसने से उसकी तबीयत खराब हो गई।
बच्चा जीतू पुत्र कानाराम खेल रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया। बच्चे की तबीयत खराब होते ही परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया।
एंबुलेंस की मदद से वे बच्चे को बाली जिला अस्पताल ले गए। परिजन सांप की पहचान के लिए उसे भी अपने साथअस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टर बच्चे का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम बच्चे की हालत पर नजर रख रही है।


