• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ बरसात का दौरः सड़कों पर पानी भरा, यातायात थमा; उमस से मिली राहत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 12, 2026
in Local
0
सिरोही में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ बरसात का दौरः सड़कों पर पानी भरा, यातायात थमा; उमस से मिली राहत

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद शनिवार शाम 4:30 बजे के आसपास बरसात शुरू हुई। रुक-रुक कर हुई बारिश से सड़कों पर पानी तेजी से बहने लगा। इससे कुछ देर के लिए यातायात भी रुक गया।

पिछले कुछ दिनों से तेज उमस और गर्मी पड़ रही थी।

शनिवार शाम करीब 4:35 बजे हल्की तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। यह शाम 6:30 बजे तक रुक-रुक कर जारी रही।

आधे घंटे की अच्छी बारिश के दौरान अरावली की पहाड़ियों का पानी सदर बाजार से सरजावाव गेट होते हुए जेल चौराहा की तरफ सड़क पर बहने लगा। इस दौरान नालियों में जमा कचरा भी सड़क पर फैल गया।

पैलेस रोड पर बाल मंदिर स्कूल और ओल्ड बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर हमेशा की तरह काफी पानी भर गया। बारिश के दौरान वाहन अपनी लाइटें जलाकर और वाइपर चलाकर सड़कों पर चलते रहे।

सड़क और गलियों में चल रहे कुछ लोग बारिश में भीगने का मजा ले रहे थे, तो कुछ छाता लगाकर खुद को बचाते हुए चल रहे थे।

Previous Post

तखतगढ-वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर मंथन, गांव-गांव संपर्क बढ़ाने का आह्वान

Next Post

माउंट आबू में एक घंटे तक तेज बारिशः सड़कों पर पानी बहने से लोग परेशान, लोअर कोदरा डैम में आया पानी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page