• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नीलगाय निकली तो भिड़ी बाइकें, दोनों सवारों की मौत: किसी ने नहीं पहना था हेलमेट; भिड़ंत ऐसी कि मौके पर ही तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 12, 2026
in Local
0
नीलगाय निकली तो भिड़ी बाइकें, दोनों सवारों की मौत: किसी ने नहीं पहना था हेलमेट; भिड़ंत ऐसी कि मौके पर ही तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-सिंगल लेन रोड पर झाड़ियों से अचानक नीलगाय निकली तो बाइक पर अलग-अलग दिशाओं से आ रहे दो सवार आपस में तेज स्पीड से टकरा गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना जालोर के बागोड़ा थाना क्षेत्र के जूना चैनपुरा रोड पर शुक्रवार शाम 3.45 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार हादसे में जूना चैनपुरा निवासी गौतमगौतम कुमार (35) पुत्र भलाराम भील और बागोड़ा निवासी प्रकाश (24) पुत्र दलाराम मेघवाल की मौत हो गई। बागोड़ा थाना पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। हादसे में मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मॉच्र्युरी पहुंच गए। शवों का पोस्टमॉर्टम शनिवार सुबह किया जाएगा।किराने का सामान लेने निकला था गौतम

जानकारी के अनुसार गौतम कुमार भील अपने घर (जूना चैनपुरा) से किराना सामान लेने बाइक पर निकला था।

वह बागोड़ा कस्बे के बाजार जा रहा था। चैनपुरा गांव की सरहद में अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में गौतम की बाइक सामने से आ रहे प्रकाश की बाइक से जा टकराई।

भिड़ंत होने पर दोनों युवकों के सिर के बल सड़क पर गिरे। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दुर्घटना में दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गौतम किसान, प्रकाश की थी प्राइवेट जॉब

गौतम किसान था, वह खेती बाड़ी करके तीन बेटियों और दो बेटों का पालन पोषण कर रहा था। गौतम के बच्चों में नरेश कुमार (14), जमुना कुमारी (10), नीतू कुमारी (7), जोशना कुमारी (5) और 10 महीने का नारायण है।

प्रकाश की शादी 5 साल पहले बागोड़ा के गावड़ी गांव में हुई थी। वह दूसरे स्टेट में प्राइवेट जॉब कर रहा था। प्रकाश के परिवार में पत्नी और ढाई महीने का बेटा है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम है।

Previous Post

डूंगरली गांव में लेन-देन पर दो पक्षों में मारपीट:दोनों पक्षों के तीन लोग घायल, 300 रुपए को लेकर हुआ विवाद

Next Post

भीनमाल में सांड सामने आने से बेकाबू होकर गिरी बाइकः तीन लोग घायल, भीनमाल-दासपा हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page