• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डूंगरली गांव में लेन-देन पर दो पक्षों में मारपीट:दोनों पक्षों के तीन लोग घायल, 300 रुपए को लेकर हुआ विवाद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 12, 2026
in Local
0
डूंगरली गांव में लेन-देन पर दो पक्षों में मारपीट:दोनों पक्षों के तीन लोग घायल, 300 रुपए को लेकर हुआ विवाद

PALI SIROHI ONLINE

बाली-सादड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरली गांव में 300 रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मदनलाल (35) और उनके भाई लादाराम का सुरेश कुमार (61) से 300 रुपए के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ। मदनलाल, जो पूर्व वार्ड पंच भी हैं, ने आरोप लगाया कि सुरेश कुमार उनसे 300 रुपए मांग रहाथा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट जितेंद्र सिंह ने घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया।

दूसरे पक्ष के सुरेश कुमार को भी सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलने पर सादड़ी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

वीरवाड़ा में शमशान घाट की गली में दिखा मगरमच्छः वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Next Post

नीलगाय निकली तो भिड़ी बाइकें, दोनों सवारों की मौत: किसी ने नहीं पहना था हेलमेट; भिड़ंत ऐसी कि मौके पर ही तोड़ा दम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page