PALI SIROHI ONLINE
मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश वे बारिश के फुलाद बांध से निकलने वाली सुकड़ी नदी में हजारों की संख्या में मछलियां आ रही हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यह नदी क्षेत्र के बाड़सा गांव से होकर भी निकल रही है। बहती नदी में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में लठ लिए मछलियां पकड़ रहे हैं। सुबह से शाम तक बाड़सा नदी पर अनेक लोग मछलियां पकड़ते हुए देखे जा रहे हैं। एक तरफ आए दिन नदियों में बहने से हादसे हो रहे हैं वहीं मछलियां पकड़ने के इस शौक में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
दुर्घटना होने की भी आशंका
बाड़सा नदी में काफी संख्या में लोग मछलियां पकड़ रहे हैं। जो हाथो में लठ्ठ लिए हुए हैं। लोग ज्यादा होने के कारण सभी लोग नदी की रपट पर खड़े हैं। इसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को भी वहां से निकलने में परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।