PALI SIROHI ONLINE
रानी-रानी थाना क्षेत्र में एक बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सावर की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना बिजोवा शराब ठेके के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई।
पुलिस ने बताया, गुरुवार दोपहर बाइक सवार पूरन पुत्र छोगाराम कुमावत (21) और नेनाराम पुत्र वरदाजी कुमावत (50 सुमेरपुर से आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रानी से केनपुरा की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे के बाद समाजसेवी शैतान नाथ ने तुरंत दोनों को रानी के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सुमेरपुर रेफर किया गया था। इस दौरान नेनाराम कुमावत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची रानी पुलिस ने कार सावर बाबूलाल सोनी, निवासी डायलाना को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शव को रानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है


