
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के साहित्यकार पद्मश्री अर्जुनसिंह शेखावत का आज नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। पाली पंचायत समिति के सामने बने हिन्दू सेवा मंडल में शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन के साथ कई शहरवासी मौजूद रहे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
अंतिम यात्रा में एसडीएम पाली विमलेंद्र सिंह राणावत, सीओ सिटी उषा यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई, पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी, बीजेपी शहर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी, परमेंद्र सिंह परिहार शामिल थे।
पार्थिक देह को अर्जुनसिंह शेखावत के बेटों और पोतों ने मुखाग्नि दी।




