PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड रीको पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजेश जुई खुर्द, हरियाणा का रहने वाला है। वह जनवरी में जब्त की गई हरियाणा निर्मित शराब के मामले में वांछित था।
एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थानाधिकारी रिको लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 200 कार्टून हरियाणा निर्मित शराब जब्त की गई थी। उस समय मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जब्त शराब का मुख्य सप्लायर और वाहन का मालिक राजेश घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आबूरोड रीको पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही थी।


