PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा/खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर प्रभावी नाकाबन्दी के निर्देशानुसार नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में चैलसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता व डी.एस.टी. टीम द्वारा आगामी नगर निकाय चुनावों के मध्यनजर कडाई से नाकाबन्दी की जा रही थी। दिनांक 08.09.2026 को वक्त 11:00 एएम पर श्री लादुसिंह उ.नि. मय डीएसटी टीम द्वारा दौराने नाकाबन्दी एक वाहन स्वीफ्ट कार नम्बर एचआर-16-एम-0123 जो उदयपुर कि तरफ से आ रही थी जिसको रूकवाया गया। जिसमें बैठे दो व्यक्ति पुलिस जाब्ता को देखकर घबराने लगे। जिस पर उक्त कार की तलाशी ली गई तो उक्त कार से 04.38 लाख रूपये बरामद हुए। उक्त बरामद रूपयों के संबंध में कोई सन्तोषप्रद जवाब नहीं दिया। जिस पर कडाई से पुछताछ की गई तो उक्त रूपये उदयपुर शहर में एमडी बैचकर विक्रय वाले पैसे होने बताये। जिस पर रूपये मय् कार को जब्त कर उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. रोशनलाल पुत्र शंकरलाल जाति जटीया उम्र 24 साल निवासी लोपडा पुलिस थाना मावली जिला उदयपुर।
2. रमेश कुमार पुत्र बाबुलाल जाति विश्नोई उम्र 31 साल निवासी मायलो की बेरी खारी पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा।
पुलिस टीम
01.चैलसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
02 लादुसिंह उ.नि.पु. पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
03. अमराराम उ.नि. मय् डीएसटी टीम।
04. लोकेशकुमार कानि. 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा।


