PALI SIROHI ONLINE
बाली-सादड़ी-मुंडारा सड़क मार्ग पर सोमवार को साईं पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।
सादड़ी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल उदयसिंह ने बताया- एक बाइक पर मुंडारा निवासी इंद्रा (50) पत्नी कांतिलाल और कांतिलाल (60) पुत्र शिवलाल सवार थे। दूसरी बाइक पर गोगुंदा निवासी शिवा (28) पुत्र कन्हैयालाल और दिनेश थे।
दोनों बाइक सवार मुंडारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान साईं पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइकों की टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सादड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
कांतिलाल की हालत गंभीर होने पर उसे आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। बाकी घायलों का सादड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


