PALI SIROHI ONLINE
मुख्यमंत्री की पाली यात्रा , कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
पाली, 7 सितंबर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की 8 सितंबर, 2026 को जिला पाली की यात्रा के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने विभिन्न स्थानों पर कानून एवम् शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया
जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय, पाली स्थित हेलीपैड पर कानून एवम् शांति व्यवस्था के लिए कालू राम,उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सुमेरपुर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री की यात्रा एवं कार्यक्रम के दौरान साथ रहने के लिए विश्वजीत सिंह, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, देसूरी को तथा सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी, पाली में कानून एवम् शांति व्यवस्था के लिए दिनेश विश्नोई, उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बाली को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अपने दायित्व के अनुसार उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करने तथा आचार संहिता का पालन करते हुए निर्देशित कार्यक्रम कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया
जिला पुलिस अधीक्षक, पाली को यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक पुलिस जाब्ता एवं रूट लाइनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।


