PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ निकाय चुनाव निर्दलीयो के आगे दोनो दल भाजपा कांग्रेस की हालत नाजुक,भाजपा के कैबिनेट मंत्री तो कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने संभाला मोर्चा
शुद्ध पेयजल एवं बरसाती पानी निकासी के उठ रहे मुद्दे फिर भी विकास के नाम दे रहे लॉलीपॉप,फिर भी नगर पालिका मे बोर्ड बनाने किया जा रहा दावा
तखतगढ 6 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितम्बर को होने जा रहे तखतगढ़ निकाय चुनाव 2026 मे इस बार 40 निर्दलीयो के आगे भाजपा कांग्रेस की हालत नाजुक बनती जा रही है। सम्पूर्ण शहर मे प्रचार प्रसार भी तेजी से हो रहा है लेकिन हर वार्ड में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशीयो के सामने समस्याओ का अंबार के ही आरोप लग रहे है।और निर्दलीय प्रत्याशीयो की और हवा का रूख साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा की हालत नाजुक और निर्दलीयो का पलडा भारी होते देख सोमवार को केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कमान संभाल कर भाजपा प्रत्याशीयो के कार्यालय पहुंच जगह-जगह चुनावी सभाओ मे सबसे बडा
शुद्ध पेयजल एवं बरसाती पानी निकासी के मुख्य मुद्दे उठाने के बाद भी मंत्री कुमावत तखतगढ मे 225 करोड के विकास कार्य गिनाते हुए और विकास के नाम निर्दलीयो के चक्कर मे नही आकर भाजपा प्रत्याशीयो को समर्थन देने का जनता को लॉलीपॉप देकर फिर बहुमत के साथ भाजपा बोर्ड बनाने का दावा किया जा रहा है।
मुख्य मुद्दा नर्मदा का नीर और बाढ की स्थिति मे बरसाती पानी निकासी के लिए सौपा ज्ञापन
सोमवार को केबिनेट मंत्री कुमावत द्वार खेडावास मे प्रत्याशीयो के समर्थन मे प्रचार के दौरान मुख्य मुद्दा तखतगढ को नर्मदा का नीर उपलब्ध कराना और मानसून के दौरान बाढ की स्थिति बनने से बरसाती पानी निकासी के प्रबंध को लेकर सैकडो नगर वासीयो के हस्ताक्षर युक्त दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर बताया कि तखतगढ़ में ज्वाई बांध से जलापूर्ति होती है। लेकिन अधिक दूरी ओर तकनीकी कारणों से पर्याप्त पानी तखतगढ़ नहीं पहुंच पाता है जिससे नगर के कई वाडौं में पीने के पानी की समस्या हर पल बनी रहती है। और नगर के कई वार्डवासी लवणीय पानी पीने को मजबूर है। कई बार लोगों ने पानी की समस्या को लेकर आंदोलन भी किए है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं। हो पाया है और इस बार तो पर्याप्त बारिश नहीं होने से ज्वाई बांध में पानी की आवक भी नहीं हुई है।
इस कारण आने वाले दिनों में नगर में गहरा जलसंकट उत्पन्न हो सकता है। हालांकि नगर के कुओं से सप्लाई होगी लेकिन तालाब मे भयंकर गंदगी की वजह से कई जानलेवा बीमारियों के फैलने का खतरा बन सकता है।आपसे आत्मीय निवेदन है कि तखतगढ़ से मात्र तीन किलोमीटर तक आई हुई नर्मदा नहर की पाइपलाइन को तखतगढ़ तक बढ़ाकर पानी की समस्या का स्थाई निदान के लिए नर्मदा का पानी अगर तखतगढ़ तक आता है। तो हमेशा हमेशा के लिए तखतगढ़ में पानी की समस्या का निदान हो जायगा। दुसरे ज्ञापन मे कहा की तखतगढ़ के मुख्य वार्ड खारसीयावास, महावीर बस्ती, धोरावास के प्रमुख है।
बारिश के दौरान तालाब के भर जाने पर पानी विभिन्न मोहल्लों में भर जाता है। जिससे लोगों को भारी मुसीबतों से गुजरना पड़ता है। साथ ही पिछले वर्षों में दो बार आई बाढ़ के दौरान लोगों का लाखों करोड़ों का नुकसान हो चुका है ये स्थिति बार बार जब भी ज्यादा बारिश आती है। तब उत्पन्न होती रहती है। बिफरजॉय तूफान के दौरान तो लोगों को अपनी छतों पर बैठकर भूखे प्यासे राते बितानी पड़ी थी। उसका हाल तो आपने अपनी आंखों से देखा भी था। बिफरजॉय तूफान के बाद आपने अधिकारीगण ओर गांव के प्रबुद्ध लोगों के साथ मीटिंग करके इसके समाधान हेतु सुझाव भी मांगे थे तथा आश्वासन भी दिया था कि जल्द ही जल् निकासी का स्थाई समाधान विशेषज्ञों की टीम बुलाकर करवाया जायेगा। लेकिन मामला उसी समय खत्म हो गया कोई कारवाही नहीं हुई।
जो आज भी जस का तस बना हुआ है। उसके उपरांत तालाब सौंदर्यकरण शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भी गांव के लोगों ने इस समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन भी दिया था और आपने मंच से घोषणा भी की थी कि जल्द ही डीपीआर बनाकर बजट जारी करवा दिया जाएगा और तालाब सौंदयकरण पूरा होने से पूर्व ही जल निकासी का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा। जबकी तालाब में पानी लाने के लिए चौराहे से तालाब तक दोनो तरफ पक्के नालों का निर्माणाधीन है। लेकिन पानी निकासी के समाधान हेतु कोई भी कार्य होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। जिस पर मंत्री कुमावत ने चुनाव के बाद मामले को संज्ञान मे लेने का आश्वासन दिया है।
कांग्रेस महासचिव का भाजपा सरकार पर तंज
पीसीसी महासचिव भूराराम सीरवी ने रविवार शाम को वार्ड नंबर 16 के कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन के मौके पर सीरवी ने कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार में उनके खुद के ही लोगों को विश्वास भी नहीं है कि हमारा राज है।ऐसी परिस्थितियों में जनता ने अब मानस बना लिया है। कि इस प्रकार की नकारा और निकम्मी सरकार पर्ची सरकार को चुनाव के माध्यम से संदेश दे रहे है कि आज किसी प्रकार का इकबाल राज करे। उन्होने कहा की आज जो जनता मे उत्साह विश्वास और जुनून देखने को मिल रहा है। वाकई मे अशोक गेहलोत की देन है। अशोक गहलोत ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 500 में आम आदमी को पट्टा बनाकर दिया था। जबकि वर्तमान सरकार 50000 में पट्टा बनाकर दे रही है।आम जनता भाजपा सरकार से दु:खी है। ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह जोधा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तखतगढ़ में दमकल, एंबुलेंस,ऑक्सीजन प्लांट,कॉलेज,उप तहसील व सड़के बनाकर राहत दी है। मौके पर प्रत्याशी सरोज ने आमजन से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा है। पीसीसी भूराराम सीरवी ने निश्चित तौर पर अबकी बार नगर पालिका में बोर्ड बनाने का दावा किया है।
7913981067795395259.jpg)

