• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामदेवरा जा रहे बेटे की हार्ट अटैक से मौत, खबर सुन मां ने भी तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 7, 2026
in Local
0
रामदेवरा जा रहे बेटे की हार्ट अटैक से मौत, खबर सुन मां ने भी तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

जैतारण । क्षेत्र के फूलमाल से रामदेवरा के लिए पैदल रवाना हुए जत्थे में शामिल ग्रामीण की रास्ते में हार्ट अटैक – से मौत हो गई। बेटे की मौत की – खबर सुनकर घर पर उसकी 63 – वर्षीय मां ने दम तोड़ दिया।

मां-बेटे की कुछ ही समय के – अंतराल में मौत होने से पूरे गांव में – शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार फूलमाल गांव से ग्रामीण रामदेवरा की पैदल यात्रा पर रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान 4 सितंबर की सुबह देचू के पास सीयाराम पुत्र देवाराम नट की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। सीयाराम की मौत का समाचार जैसे ही फूलमाल में उसके परिजनों तक पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत का सदमा 63 वर्षीय मां प्रेमदेवी पत्नी देवाराम सहन नहीं कर सकीं। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में मां और बेटे की मौत से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गम का माहौल छा गया। शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया।

Previous Post

बिसलपूर से कांबेश्वर के दर्शनों को पैदल संघ रवाना, जगह जगह हुआ स्वागत

Next Post

रोहिड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल

Next Post
रोहिड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल

रोहिड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page