• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गुजरात के पर्यटकों से भरी टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग, वीर बाबाजी मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी, ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-सिरोही जिले के माउंट आबू कस्बे में रविवार दोपहर एक टेम्पो ट्रैवलर में आग लग गई। यह घटना वीर बाबाजी मंदिर के पास दोपहर करीब 3:30 बजे के बाद हुई। इस गाड़ी में सूरत के 17 पर्यटक सवार थे। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

कोई हताहत नहीं हुआ

यह आगजनी माउंट आबू से आबूरोड जाने वाले रास्ते में हुई। आबूराज थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि आबूरोड से माउंट आबू की तरफ जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में आरणा के पास आग लगने की सूचना मिली। गाड़ी के ड्राइवर ने समय रहते वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और वाहन में सवार पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

हादसे के बाद लगा जाम

इधर टेम्पो ट्रैवलर में आग लगने की घटना के बाद माउंट आबू जाने वाले और आने वाले वाहनों का सड़क पर जाम लग गया। लोग गाड़ियों से निकलकर घटना का वीडियो बनाते नजर आए। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों के जाम को खुलवाया और आवाजाही सुचारू करवाई। वीकेंड के चलते माउंट आबू घूमने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। ऐसे में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Previous Post

सायला में मकान से कैश-ज्वेलरी चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चांदी के बर्तन, सोने की बालियां, टॉप्स और एलईडी बरामद

Next Post

देलदर मे टक्कर मारकर मोटरसाईकिल सवार बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Next Post

देलदर मे टक्कर मारकर मोटरसाईकिल सवार बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page