PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व मनीष चारण, वृताधिकारी वृत सिरोही के निकटतम सुपरविजन मे कैलाशदान पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट के नेतृत्व में पुलिस थाना बरलूट टीम द्वारा दिनांक 26.07.2026 को देलदर गांव मे मोटरसाईकिल को टक्कर मारकर मोटरसाईकिल सवार बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने वालो में से चौथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था।
घटना विवरणः- दिनांक 26.07.2026 को प्रार्थी प्रवीणसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत निवासी देलदर पीएस बरलूट जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 26.07.2026 को शाम 6:00 बजे मेरे पिताजी भंवरसिंहजी व नारायण पुत्र मोडाजी प्रजापत देलदर निवासी दोनो ही मोटर साईकल से गांव से स्कुल की तरफ जा रहे थे कि हेप्पीसिंह उर्फ सतवीरसिंह पुत्र भंवरसिंह, नरपतसिंह पुत्र ओबसिंह तथा अन्य दो व्यक्ति यह सभी लोग केम्पर गाडी लेकर गांव की तरफ आ रहे थे कि उक्त लोगो ने जान बुझ कर मेरे पिताजी व नारायण पर केम्पर गाडी से ट्रक्टर मारी जिससे मेरे पिताजी को सिरोही रेफर किया गया है तथा उनको जान लेवा चोटे लगी है हाथ, पैर फेक्चर हुऐ है तथा नारायण को हाथो पैरो में चोटे लगी है। उक्त लोगो ने मेरे पिताजी को जी जान से मारने के लिए केम्पर को मोटर साईकल पर चडाया है यह व्यक्ति मेरे पिता को जी जान से मारना चाहते थे कि तुरन्त कार्यवाही करावे। वगैरा प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः- चन्द्रवीरसिंह उर्फ पप्सा पुत्र नारायणसिंह जाति देवडा राजपूत उम्र 26 वर्ष पेशा खेती निवासी लाडुआवा कुआ, सलोदरिया, पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली राज.
पुलिस टीमः-
01. कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट।
02. रमेश कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना बरलूट।
03. विसाराम कानि. नम्बर 1061 पुलिस थाना बरलूट।
04. दिनेश कुमार कानि. नम्बर 148 पुलिस थाना बरलूट।


