• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंडार के मुख्य बस स्टैंड पर हाईटेंशन तार गिरा: बाइक सवार युवक को लगा करंट का झटका, टैक्सी ड्राइवरों ने खींचा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 4, 2026
in Local
0
मंडार के मुख्य बस स्टैंड पर हाईटेंशन तार गिरा: बाइक सवार युवक को लगा करंट का झटका, टैक्सी ड्राइवरों ने खींचा

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-मंडार कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर होली चौक के समीप उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक एक हाईटेंशन बिजली तार टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक तार की चपेट में आ गया, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतार होने के कारण कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त हरीश कुमार पुत्रतगाराम मेघवाल अपनी बाइक से वहां से गुजर रहा था। अचानक तार टूटने से हरीश के बाएं हाथ में जोरदार करंट का झटका लगा और वह छिटककर बाइक से दूर जा गिरा। यदि वह बाइक के संपर्क में ही रहता, तो बुरी तरह झुलस सकता था। मौके पर मौजूद सतर्क टैक्सी चालकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए युवक का हाथ खींचकर उसे सुरक्षित स्थान पर कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम, पुलिस ने दी विभाग को सूचना

इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लगने से भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी राजू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल बिजली विभाग को तार टूटने की सूचना दी, जिसके बाद लाइन को बंद करवाया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, कहा- ‘बाइपास ही एकमात्र विकल्प’

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाईवे अब जानलेवा बन चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही और भीड़भाड़ के कारण रोजाना सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कस्बेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या और हादसों को रोकने का एकमात्र विकल्प बाईपास का निर्माण है, जिसे जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए।

Previous Post

दो साल से फरार तस्कर सोते हुए पकड़ा गया, 6 राज्यों में छिपता रहा, 16 ठिकाने बदलने के बाद से गिरफ्तार

Next Post

सूने मकान से जेवर और नकदी चोरी: बच्चे का इलाज करवाने पालनपुर गया था परिवार, भतीजे ने फोन पर वारदात बताई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page